inspiration -motivational quotes in hindi

अच्छे काम की शुरूआत करने का कोई वक़्त मुक़र्रर नहीं होता .
मनुष्य चाहे जितना ज्ञानी हो ,यदि वह ज्ञान क्रियान्वित न हो तो वह ज्ञान अलमारी में बंद आभूषण की तरह है

जगे हुए मनुष्य को रात गुजरना मुश्किल लगता है ,थककर चूर हुए को मंजिल दूर लगती है, उसी तरह आलसी और प्रमादी को सफलता दूर जान पड़ती है .

जगे हुए मनुष्य को रात गुजरना मुश्किल लगता है ,थककर चूर हुए को मंजिल दूर लगती है, उसी तरह आलसी और प्रमादी को सफलता दूर
जान पड़ती है .
योद्धा तलवार को म्यान के भीतर रखता है सिर्फ आवश्यकता पड़ने पर युद्ध के मैदान शत्रु का नाश करने या आत्म रक्षा के लिए तलवार को म्यान से बाहर निकालता है ,वैसे ही समझदार लोग शब्दों का प्रयोग करते है .

सागर की तुलना में झरने में पानी कम होता है किन्तु झरना बहुत शोर मचाता है, इसके विपरीत सागर बहुत गहरा होता किन्तु शांत रहता है। इसलिए अपने आपको सागर की तरह बनाएं।

जो व्यक्ति अपने जीवन को समझदारी से जीता है उसे
मृत्यु से भी डर नहीं लगता

निष्काम कर्म रुई की तरह हल्का होता है किन्तु पाप के पानी में डूबकर भारी हो जाता है .पाप कर्म का बोझा ढोकर जीवन यात्रा करना यात्रा को और अधिक कठिन बना देगा .
प्रति दिन के कामों का जोड़-बाकी ,गुणा-भाग कीजिए .जीवन की बैलेंस शीट में सम्पति से ज्यादा देनदारियाँ कभी नहीं होगी .

बहुत सारे बुरे लोगो के बीच रहने से अच्छा है एक अच्छे मित्र के साथ रहना .
प्रशंसा और आलोचना दोनों स्वीकार करें, क्योंकि एक फूल को उगाने में सूरज की गर्मी और बारिश का पानी दोनों लगते है।
व्यक्तित्व विकास के लिए प्रोत्साहन के साथ आलोचना उतनी ही आवश्यक है जैसे पौधे के लिए पानी के साथ सूरज की धूप की .
तेज आंधी –तूफ़ान घास-फूस तिनको को अपने साथ उदा ले जाती है लेकिन पहाड़ स्थिर रहता है यही .धैर्यशाली और दृढ संकल्पी का गुण है .
क्रोध करना अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने जैसा है .
दूसरों में दोष ढूढ़ना आसान है ,किन्तु स्वयं के दोष ढूढ़ना उतना ही मुश्किल
स्वयं की गलतियों को छुपाना कंटीली झाड़ियों को समय पर न काटने जैसा है
मृत्यु देह का नाश कर सकती है ,उसके सद्कर्मों का नहीं .
आकाश में पूरब और पश्चिम का कोई भेद नहीं है। लोग अपने मन में भेदभाव को जन्म देते हैं।
कभी भी किसी जीव की हत्या ना करें। और दूसरों को भी ऐसा करने से रोकें ।
वह व्यक्ति, जो 50 लोगों से प्रेम करता है उसके पास खुश होने के लिए 50 कारण होते हैं। जो किसी से प्यार नहीं करता उसके पास खुश रहने का कोई कारण नहीं होता।
अगर आप किसी दूसरे के लिए दिया जलाते हैं तो यह आपके रास्ते को भी रोशन कर देता है।
जिस व्यक्ति का मन शांत होता है, जो व्यक्ति बोलते और अपना काम करते समय शांत रहता है, वह वही व्यक्ति होता है जिसने सच को हासिल कर लिया है और दुःख-तकलीफों से मुक्त हो चुका है।
।
बुराई अवश्य रहना चाहिए, तभी तो अच्छाई इसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सकती है।
निश्चित रूप से जो नाराजगी युक्त विचारों से मुक्त रहते हैं, वही जीवन में शांति पाते हैं।
अच्छे स्वास्थ्य में शरीर रखना एक कर्तव्य है, अन्यथा हम अपने मन को मजबूत और साफ रखने में सक्षम नहीं हो पाएंगे।
बिना सेहत के स्वस्थ्य जीवन की कल्पना करना बेमानी है जो की पीड़ा की स्थिति होती है जिसे मौत का प्रतिबिम्ब कहा जा सकता है.
यदि आध्यात्म और सत्य की राह में कोई नही मिलता तो भी अकेले ही चलिए
माता पिता बनना सबसे प्यारा अनुभव होता है उत्साह से जीवन जीना और खुद पर महारत हासिल करना ख़ुशी देता है.
बुरे व्यक्ति को भी अच्छाई से जीता जा सकता है
मन की अवस्था सभी मानसिक अवस्थाओ से ऊपर है.
जो व्यक्ति किसी भी परिस्थिति में भी विचलित नही होते है उन्हें ही सच्चे मन की शांति मिलती है
जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है।






No Comments