अनमोल वचन

Inspirational motivational quotes in hindi
उद्देश्यरहित जीवन मृत्यु का जीवन्त रूप है -सुभाषित
चापलूसी एक नक़ली सिक्का है -स्वेट मार्डन
चापलूसी ज़हर बन जाता है जब कान उसे अमृत समझकर पी जाते है -प्रेमचंद
सावधान रहने की आवश्यकता जितनी शत्रु से नहीं रहती ,उतनी चापलूस मित्र से -ओवग्रोन
चापलूस शत्रु होकर भी प्रिय लगता है -सुभाषित
सबसे बड़ा चापलूस है -आत्मप्रशंसा -एल. रोशोको
जब चापलूस मिलते है ,राक्षस खाना खाने चला जाता है -डिफो

जीवन संघर्ष के लिए मिला है ,सँवार कर रखने के लिए नहीं -लुकीटस
ज़िन्दगी एक बाज़ी है। हार-जीत तो हमारे हाथ नहीं ,लेकिन बाज़ी खेलना तो हमारे हाथ है -ज़मीटेलर
जीवन एक कहानी की तरह है। ज़िन्दगी की कहानी कितनी लम्बी है ,यह महत्वपूर्ण नहीं है ,महत्वपूर्ण यह है कि ज़िन्दगी कितनी अच्छी है -सेनेका
एक घंटे की सार्थक ज़िन्दगी ,युगों बेकार जीने से कहीं ज्यादा बेहतर है -वाल्टर स्कॉट
ज़िन्दगी एक चलती-फिरती छाया है -शेक्सपियर
ज़िन्दगी को उम्र से नहीं ,कर्म से नापना चाहिए -शेरिडन
तीन इंच की जीभ छः फुट के आदमी को मार डालती है -सुभाषित
जीवन सवाल है और मृत्यु इसका उत्तर है -प्रसाद

जीवन और कुछ नहीं केवल मृत्यु को कुछ समय के लिए टालना है -शापेनहार

जीवन का एक ही विधान है -जवानी संघर्ष है और बुढ़ापा पश्चाताप -डिजरायली
महापुरुषों के जीवन से अपरिचित रहना आजीवन बाल्यावस्था में रहने जैसा है -प्लूटार्क
कोई तलवार इतना भयानक घाव नहीं करती, जितना जितना एक जीभ -सिडनी
जीवन का महत्त्व तब समझ में आता है ,जब उसका अपने आप से युद्ध होता है -ब्राउनिंग
जब तक मनुष्य प्रसन्नता से मरने के लिए तैयार नहीं होता ,तब तक जीवन का सच्चा आनंद प्राप्त नहीं कर सकता -सेनेका
जीभ और कैची का एक ही काम है -काटना -सुभाषित
कैची का इस्तेमाल लापरवाही से करने पर कपड़ा गलत कट सकता है और जीभ का लापरवाही से इस्तेमाल करने से सम्बन्ध कट सकते है -सुभाषित
व्यर्थ जीवन शीघ्र प्राप्त मृत्यु -गेटे
मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से शूद्र या ब्राह्मण होता है -महात्मा बुद्ध
जवानी जोश है ,बल है ,साहस है ,दया है ,आत्म-विश्वास है ,गौरव है …. सब कुछ है, जो जीवन को पवित्र,उज्ज्वल और पूर्ण बना देता है -प्रेमचंद
जैसे बुढ़ापे में बुद्धिमता होती है ,वैसे ही जवानी में अविवेक रहता है -सिसरो




No Comments