12cbse,patanga,alok dhanwa,mcq

12cbse,patanga,alok dhanwa,mcq
पतंग
(आलोक धन्वा )
12cbse,patanga,alok dhanwa,mcq,पतंग (आलोक धन्वा )
पतंग (आलोक धन्वा )
1.
सबसे तेज़ बौछारें गयीं
भादो गया
सवेरा हुआ
खरगोश की आँखों जैसा लाल सवेरा
शरद आया पुलों को पार करते हुए
अपनी नयी चमकीली साइकिल तेज चलाते हुए
घंटी बजाते हुए जोर-जोर से
चमकीले इशारों से बुलाते हुए
पतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुंड को
चमकीले इशारों से बुलाते हुए और
आकाश को इतना मुलायम बनाते हुए
कि पतंग ऊपर उठ सके-
दुनिया की सबसे हलकी और रंगीन चीज उड़ सके-
दुनिया का सबसे पतला कागज उड़ सके-
बाँस की सबसे पतली कमानी उड़ सके
कि शुरू हो सके सीटियों, किलकारियों और
तितलियों की इतनी नाजुक दुनिया।
प्रश्न-1 साइकिल पर सवार होकर किसको आते हुए बतलाया है –
(अ )बच्चे को
(ब)शरद ऋतु को
(स)सवेरे को
(द)उपर्युक्त सभी को
उत्तर- (ब)शरद ऋतु को
प्रश्न-2 साइकिल पर सवार होकर आ रहा बच्चा किसे बुला रहा है दृ
(अ )पतंग उदानेवालें बच्चों को
(ब)अपनी माँ को
(स)प्रकृति को
(द)उपर्युक्त सभी को
उत्तर- (अ )पतंग उदानेवालें बच्चों को
प्रश्न- 3 कवि ने पतंग को किससे उपमित किया है दृ
(अ ) सबसे पतला कागज उड़ सके-
(ब) बाँस की सबसे पतली कमानी
(स) सबसे हलकी और रंगीन चीज
(द)उपर्युक्त सभी से
उत्तर- (अ )पतंग उदानेवालें बच्चों को
प्रश्न- 4 खरगोश की आँखों जैसा किसे कहा है दृ
(अ ) उदित होते सूर्य को
(ब) बच्चे की आँख को
(स) उपर्युक्त में से किसी को नहीं
(द)उपर्युक्त सभी से
उत्तर- (अ )पतंग उड़ानेवालें बच्चों को
प्रश्न- 5 उपर्युक्त काव्यांश किस कवि की रचना से उद्धृत है –
(अ ) हरिवंश राय बच्चन
(ब) आलोक धन्वा
(स) रघुवीर सहाय
(द)कुंवर नारायण
उत्तर- (ब) आलोक धन्वा
2.
जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास
पृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बैचेन पैरों के पास
जब वे दौड़ते हैं बेसुध
छतों को भी नरम बनाते हुए
दिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुए
जब वे पेंग भरते हुए चले आते हैं
डाल की तरह लचीले वेग सो अकसर
छतों के खतरनाक किनारों तक-
उस समय गिरने से बचाता हैं उन्हें
सिर्फ उनके ही रोमांचित शरीर का संगीत
पतंगों की धड़कती ऊँचाइयाँ उन्हें थाम लेती हैं महज़ एक धागे के सहारे।
प्रश्न -1 बच्चें जन्म से ही अपने साथ क्या लेकर आते है –
(अ)निडरता
(ब)तीव्रता
(स)कपास
(द)उपर्युक्त सभी
उत्तर- (स)कपास
प्रश्न -2 बच्चें दिशाओं को किस तरह बजाते हुए आते है –
(अ)ढोलक की तरह
(ब)तबले की तरह
(स)मृदंग की तरह
(द)उपर्युक्त सभी
उत्तर-(स)मृदंग की तरह
प्रश्न -3 पेड़ की डाली की तरह किसे बतलाया है –
(अ)पतंग को
(ब)बच्चों को
(स)पतंग की डोर को
(द) उपर्युक्त सभी को
उत्तर-(ब)बच्चों को
प्रश्न -4 पृथ्वी बच्चों बैचेन पैरों के पास कैसे आती हैं
(अ) घूमती हुई
(ब)दौड़ती हुई
(स)उड़ती हुई
(द)उपर्युक्त सभी तरह
उत्तर-(अ) घूमती हुई
प्रश्न- 5 उपर्युक्त काव्यांश किस कवि की रचना से उद्धृत है –
(अ ) हरिवंश राय बच्चन
(ब) आलोक धन्वा
(स) रघुवीर सहाय
(द)कुंवर नारायण
उत्तर- (ब) आलोक धन्वा
3.
पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैं
अपने रंध्रों के सहारे
अगर वे कभी गिरते हैं छतों के खतरनाक किनारों से
और बच जाते हैं तब तो
और भी निडर होकर सुनहले सूरज के सामने आते हैं
प्रुथ्वी और भी तेज घूमती हुई जाती है
उनके बचन पैरों के पास।
प्रश्न-1 (क) सुनहले सूरज के सामने आने से कवि का क्या आशय हैं?
(अ) सूरज के समान तेजमय होकर क्रियाशील होना
(ब) दुस्साहसी होना
(स)उत्साहित होना
(द)उपर्युक्त सभी
उत्तर- (अ) सूरज के समान तेजमय होकर क्रियाशील होना
प्रश्न-2 गिरकर बचने पर बच्चों में क्या प्रतिक्रिया होती है?
(अ) और ज्यादा क्रियाशील हो जाते है
(ब) तरंगों की तरह उड़ने लगते है
(स) निडर हो जाते है
(द)उपर्युक्त सभी
उत्तर- (स) निडर हो जाते है
प्रश्न-3 (ग) पैरों को बेचौन क्यों कहा गया हैं?
(अ) बच्चे गतिशील होते हैं
(ब) वे एक स्थान पर नहीं टिकते
(स) पूरी पृथ्वी नाप लेना चाहते हैं।
(द)उपर्युक्त सभी
उत्तर-(द)उपर्युक्त सभी
प्रश्न-4 बच्चें किसके सहारे तैर रहे है –
(अ) हवा के
(ब) लहरों के
(स) तरंगों के
(द)उपर्युक्त सभी
उत्तर-(स) तरंगों के
प्रश्न- 5 उपर्युक्त काव्यांश किस कवि की रचना से उद्धृत है –
(अ ) हरिवंश राय बच्चन
(ब) आलोक धन्वा
(स) रघुवीर सहाय
(द)कुंवर नारायण
उत्तर- (ब) आलोक धन्वा







No Comments