Hindi Hindustani
12th CBSE

12cbse,vitan,ateet mein dabe panv,mcq,अतीत में दबे पांव,ओम थानवी,mcq

October 9, 2022
Spread the love

12cbse,vitan,ateet mein dabe panv,mcq,

\"\"

अतीत में दबे पांव,ओम थानवी,mcq

अतीत में दबे पांव लेखक ओम थानवी

•       सिंधु घाटी सभ्यता लगभग 5,000 साल पुरानी सभ्यता

•       हड़प्पा  (पंजाब प्रांत) और मुअनजोदड़ो (पाकिस्तान के सिंध प्रांत में स्थित )  हैं।

•       सिंधु घाटी सभ्यता विश्व की सबसे पुरानी सुनियोजित नगरीय सभ्यता

•       मुअनजोदड़ो की खुदाई का कार्य सन 1922 में

•       मुअनजोदड़ो का अर्थ -मुर्दो का टीला

•       मुअनजोदड़ो करीब 200 हेक्टर क्षेत्र में फैले होने  और आबादी लगभग 85,000 होने का अनुमान

•       अपने समय में मुअनजोदड़ो  सभ्यता का केंद अथवा  राजधानी होने का अनुमान

•       मुअनजोदड़ो शहर “टीलों” पर बसाया गया है।

•       टीले प्राकृतिक नहीं है बल्कि मानव निर्मित हैं जो कच्ची – पक्की ईंटों के बने हैं। ऐसा सिंधु नदी के बाढ़ के पानी के प्रकोप से बचने के लिए किया गया था।

•       मुअनजोदाड़ो की नगरीय सभ्यता – संस्कृति व जल संस्कृति

•       शहर  नियोजन व्यवस्था बहुत सुंदर हैं । यहां की चौड़ी -चौड़ी गलियों एक दूसरे को समकोण पर काटती है।

•       घर पक्की ईंटों से बनाए गए हैं जिनकी दीवारों काफी मोटी हैं। शायद दोमंजिले घर बनाने के लिए ऐसा किया गया हो। घरों के दरवाजे मुख्य सड़क की ओर न खुल कर पीछे की तरफ खुलते हैं ।

•       चंडीगढ़ शहर  इसी शैली पर बना हुआ हैं।

•       यहां के लोग उन्नत खेती और व्यापार करते थे। एक विशाल कोठार मिला  हैं जिसमें कर के रूप में प्राप्त अनाज रखा जाता था।

•       यहां कपास , गेहूं , जौ , ज्वार , सरसों , बाजरा , चने , खजूर , खरबूज , अंगूर आदि की खेती के प्रमाण भी मिले हैं।

•       “खेतीहर और पशुपालक सभ्यता”

•       यहां लोहा नहीं लेकिन पत्थर (सिंध) व तांबे (राजस्थान) के इस्तेमाल से कृषि के औजार बनाने के सबूत मिले हैं।

•       यहां के लोग बड़े ही शांतिप्रिय थे क्योंकि यहाँ हथियार जैसे कोई उपकरण नहीं मिले हैं।

•       सैनिकों के सबूत भी नहीं मिले हैं ।

•       दुनिया का दूसरे नंबर का सबसे प्राचीन कपड़ा (सूती कपड़ा) यहीं से प्राप्त हुआ है। पहला प्राचीन कपड़ा जाँर्डन से प्राप्त हुआ था। यहां रंगाई करने के भी सबूत मिले हैं। 

•       यहाँ के लोगों को जल निकासी   के बारे में अच्छी जानकारी थी। जल निकासी के लिए नालियां बनाई गई हैं जो ढकी हुई हैं।

•       नगर में एक 40 फुट लंबा और 25 फुट चौड़ा व सात फुट गहरा जलकुंड भी है। 

•       माना जाता है कि यह किसी विशेष अनुष्ठान के लिए प्रयोग किया जाता होगा। इसकी दीवारें पक्की ईंटों से बनी हुई हैं। इसके पास ही आठ स्नानागार भी हैं। जलकुंड में गंदा पानी न जाये ,इस प्रकार का प्लास्टर किया गया  

•       जलकुंड के पास ही एक कुआँ भी हैं जहां से शायद जलकुंड में पानी आता होगा।

•       यहाँ 700 कुँए व कई तालाब भी मिले हैं

•       सिंधु घाटी सभ्यता को “जल संस्कृति” भी कहते हैं।

•       सिंधु घाटी सभ्यता में न तो कोई भव्य राजमहल मिला और न ही कोई भव्य मंदिर या पिरामिड मिला।

•       यहां पर किसी तरह की कोई भव्यता या दिखावा नहीं

•       यहाँ धातु एवं पत्थर की मूर्तियां एवं बर्तन मिले हैं जिसमें चित्रकारी की गई हैं।

•       मोहरे , खिलौने  व अन्य साजो सामान मिले हैं। यहाँ  मिली एक नर्तकी की मूर्ति , राष्ट्रीय संग्रहालय (नई दिल्ली)  में रखी हैं।

•       यहाँ पर मिली 50, 000 से अधिक चीजे  लाहौर ,दिल्ली और लन्दन  के संग्रहालयों में रखी गई हैं ।

•       मुअनजोदड़ो में एक प्राचीन बौद्ध स्तूप भी

•       सिंधु सभ्यता की खूबी उसका सौन्दर्यबोघ हैं

3-अतीत में दबे पाँव (ओम थानवी )

1. कोठार का उपयोग मुअनदो जड़ो के निवासी किस हेतु करते थे ?

 अ . आक्रमण के समय शत्रु से बचने  के लिए

 ब . सामूहिक कार्यक्रम  के लिए

 स . अनाज जमा करने के लिए

 द . उपर्युक्त सभी  के लिए

उत्तर-= स . अनाज जमा करने के लिए

2. खुदाई में मिली दाढ़ी वाली मूर्ति का क्या नाम रखा गया ?

अ . प्रधान  नरेश

 ब . उप  नरेश

 स . याजक नरेश

 द . यावक नरेश

उत्तर-= स . याजक नरेश

3. मुअनजो-दड़ो की खुदाई से प्राप्त हुई नर्तकी की मूर्ति किस राष्ट्रीय संग्रहालय में रखी हुई है?

अ . इस्लामाबाद संग्रहालय में

 ब . लाहौर संग्रहालय में

 स . दिल्ली संग्रहालय में

 द . लंदन संग्रहालय में

उत्तर-= स . दिल्ली संग्रहालय में

4. मुअनजो-दड़ो की गलियों तथा घरों को देखकर लेखक को किस राज्य की याद आ गई ?

 अ . उत्तर प्रदेश

 ब . पंजाब

 स . महाराष्ट्र

 द . राजस्थान

उत्तर-= द . राजस्थान

5. मुअनजो-दड़ो के घरों में टहलते हुए लेखक को राजस्थान के किस गाँव की याद आई?

 अ . कुलधरा की

 ब . कुलघड़ा की

 स . बुलधरा की

 द . शुभधरा की

उत्तर-= अ . कुलधरा

6. मुअनजो-दड़ो की खुदाई में निकली पंजीकृत चीजों की संख्या बताई गई है ?

अ . 20 हजार से अधिक

ब .  30 हजार से अधिक

 स . 40 हजार से अधिक

 द . 50 हजार से अधिक

उत्तर-= द. 50 हजार से अधिक

7. मुअनजो-दड़ो की खुदाई में  प्राप्त गेहूँ का रंग कैसा था ?

अ . काला

ब . पीला

 स . हरा

 द . लाल

उत्तर-= अ  . काला

8. अजायबघर में तैनात व्यक्ति का नाम क्या था?

अ . नवाज अली

 ब . खली नवाज़

 स . अली नवाज

 द . अली खान

उत्तर-= स . अली नवाज

9. सिंधु सभ्यता की खूबी क्या थी ?

 अ . वहां का सौंदर्य-बोध

 ब .वहां का   संस्कृति-बोध

 स . वहां का सभ्यता-बोध

 द . वहां का नागर-बोध

उत्तर-= अ . वहां का सौंदर्य-बोध

10. सिंधु सभ्यता के सौंदर्य-बोध को क्या नाम दिया गया है?

अ . राज-पोषित

 ब . धर्म-पोषित

 स . समाज-पोषित

 द . व्यापार-पोषित

उत्तर-= स . समाज-पोषित

11. लेखक के अनुसार मुअनजो-दड़ो अपने काल में किसका केंद्र रहा होगा?

अ . सभ्यता का

ब . राजनीति का

 स . धर्म का

 द . व्यापार का

उत्तर-= अ . सभ्यता का

12. मुअनजो-दड़ो नगर कितने हैक्टेयर में फैला हुआ था?

अ . 100 हैक्टेयर

 ब . 200 हैक्टेयर

 स . 300 हैक्टेयर

 द . 400 हैक्टेयर

उत्तर-= ब . 200 हैक्टेयर

13. भग्न इमारत में खम्भों की संख्या कितनी  हैं?

अ . 20 खंभे

 ब . 30 खंभे

 स . 40 खंभे

 द . 50 खंभे

उत्तर-= अ . 20 खंभे

14. डी. के हलका किसके नाम पर रखा गया है?

अ . धर्माधीश नाथ के

 ब . दीक्षितकाशीनाथ के

 स . काशीनाथ के

 द . ओकारेश्वर काशीनाथ के

उत्तर-= ब . दीक्षितकाशीनाथ के

15. मुअनजो-दड़ो की लंबी सड़क अब कितनी बची रह गई  है?

अ . 2 मील

 ब . 3 मील

 स ण् 1ध्2 मील

 द . 1 मील

उत्तर-= स  1ध्2 मील

16. मुअनजो-दड़ो में लगभग कितने कुएँ थे?

अ . 400

 ब . 500

 स . 600

 द . 700

उत्तर-= द . 700

17. सिंधु घाटी सभ्यता में कौन-से फल उगाए जाने के प्रमाण मिले है ?

अ . सेब और संतरे

 ब . संतरे और केले

 स . खजूर और अंगूर

 द . खजूर और अमरूद

उत्तर-= स . खजूर और अंगूर

18. सिंधु घाटी सभ्यता में कपास पैदा होती थी,  इसका क्या प्रमाण है?

अ . खुदाई में मिले कपास के बीज

ब . खुदाई में मिला ऊन का कपड़ा

स . खुदाई में  मिला सूती कपड़ा

द . खुदाई में मिला गर्म कपड़ा

उत्तर-= स . खुदाई में मिला सूती कपड़ा

19. अतीत में दबे पाँव नामक पाठ के रचयिता का नाम क्या है?

अ . ओम थानवी

ब . मनोहर श्याम जोशी

स . आनंद यादव

द . ऍन फ्रैंक

उत्तर-= अ . ओम थानवी

20. लेखक के अनुसार मुअनजो-दड़ो की आबादी लगभग कितनी थी?

अ . 20 हजार

 ब . 50 हजार 

 स . 65 हजार

 द . 85 हजार

उत्तर-= स . 85 हजार

21. मुअनजो-दड़ो का नगर कितने हजार साल पहले का है?

अ . 1000 साल

 ब . 2000 साल

 स  .3000 साल

 द . 5000 साल

उत्तर-= द . 5000 साल

22. मुअनजो-दड़ो की मुख्य सड़क की चौड़ाई कितनी है?

अ . 20 फीट

 ब . 23 फीट

 स . 32 फीट

 द . 33 फीट

उत्तर-= द . 33 फीट

23. मुअनजो-दड़ो की खुदाई से मिले सामान किसकी शोभा बढ़ा रहे हैं?

अ . लाहौर अजायबघर की

ब . दिल्ली अजायबघर की

 स . लंदन अजायबघर की

 द . उपर्युक्त सभी की

उत्तर-= द . उपर्युक्त सभी की

24. मुअनजो-दड़ो में  बौद्ध स्तूप कहाँ विद्यमान है?

अ . निचले भाग पर

ब . ऊँचे चबूतरे पर

 स . राजमहल के समीप

 द . विशाल भवन के आँगन में

उत्तर-= ब . ऊँचे चबूतरे पर

25. बौद्ध स्तूप कितने फुट ऊँचे चबूतरे पर निर्मित है?

अ . 10 फुट

ब . 12 फुट

 स . 15 फुट

 द . 25 फुट

उत्तर-=  द . 25 फुट

26. चबूतरे पर किसके कमरे बने हुए हैं?

अ . मजदूरों के

 ब . किसानों के

 स . भिक्षुओं के

 द . उपर्युक्त सभी  के

उत्तर-= स . भिक्षुओं के

27. राखालदास बैनर्जी यहाँ पर किस वर्ष आए थे?

अ . सन् 1922 में

 ब . सन् 1923 में

 स . सन् 1924 में

 द . सन् 1925 में

उत्तर-= अ. सन् 1922 में

28. राखालदास बैनर्जी कौन थे?

अ . भू विशेषज्ञ

 ब . वास्तु शास्त्री

 स . पुरातत्त्ववेत्ता

 द . भविष्य वक्ता

उत्तर-= स . पुरातत्त्ववेत्ता

29. मुअनजो-दड़ो को नागर भारत का क्या कहा गया है?

अ . सबसे पुराना नगर

ब . सबसे पुराना कस्बा

स . सबसे पुराना लैंडस्केप

द . सबसे पुराना गाँव

उत्तर-= स . सबसे पुराना लैंडस्केप

30. मुअनजो-दड़ो के वास्तुकला का नमूना  किस नगर में देखा जा सकता है ?

 अ . दिल्ली में

 ब . जयपुर में

 स . चंडीगढ़ में

 द . बीकानेर में

उत्तर-= स . चंडीगढ़ में

31. मुअनजो-दड़ो से सिंधु नदी कितनी दूरी पर बहती है?

अ . 4 किलोमीटर

 ब . 5 किलोमीटर

 स . 6 किलोमीटर

 द . 10 किलोमीटर

उत्तर-= ब . 5 किलोमीटर

32. दक्षिण में टूटे-फूटे घरों का जमघट किसकी बस्ती मानी गई है?

अ . धनिकों  की

 ब . भिक्षुओं की

 स . कामगारों की

 द . उपर्युक्त सभी  की

उत्तर-= स . कामगारों की

33. महाकुंड कितने फुट लंबा है?

 अ . 20 फुट

 ब . 30 फुट

 स . 40 फुट

 द . 50 फुट

उत्तर-= स . 40 फुट

34. महाकुंड की चौड़ाई कितनी है?

अ . 15 फुट

 ब . 20 फुट

 स . 25 फुट

 द . 30 फुट

उत्तर-= स . 25 फुट

35. महाकुंड की गहराई कितनी है?

 अ . 5 फुट

 ब . 6 फुट

 स . 7 फुट

 द . 8 फुट

उत्तर-= स . 7 फुट

36. महाकुंड के तीन तरफ किसके लिए कक्ष बनाये हुए लगते हैं?

 अ . अतिथियों के

 ब . साधुओं के

 स . विद्वानों  के

 द . कामगारों के

उत्तर-= ब . साधुओं के

37. उत्तर में दो पंक्तियों  में कितने स्नानघर हैं?

 अ . चार

 ब . पाँच

 स . सात

 द . आठ

उत्तर-= द . आठ

38. कुंड के पानी के लिए किसका प्रबंध किया गया था  ?

अ .  नहर के पानी का

ब . तालाब के पानी का

स . कुआँ के पानी का

द .  नाली के पानी का

उत्तर-= स . कुआँ

No Comments

    Leave a Reply

    error: Content is protected !!
    error: Alert: Content is protected !!