quotes Home today

Inspirational motivational quotes in hindi

April 18, 2022
Spread the love

अनमोल वचन

Hindi Hindustani
Inspirational motivational quotes in hindi 5

Inspirational motivational quotes in hindi

उद्देश्यरहित जीवन मृत्यु का जीवन्त  रूप है -सुभाषित

चापलूसी एक नक़ली सिक्का है -स्वेट  मार्डन

चापलूसी ज़हर बन जाता है जब कान उसे अमृत समझकर पी  जाते  है -प्रेमचंद

सावधान रहने की आवश्यकता जितनी शत्रु से नहीं रहती ,उतनी चापलूस मित्र से -ओवग्रोन

चापलूस शत्रु होकर भी प्रिय लगता है -सुभाषित

सबसे बड़ा चापलूस है -आत्मप्रशंसा -एल. रोशोको

जब चापलूस मिलते है ,राक्षस खाना खाने चला जाता है -डिफो

जीवन संघर्ष के लिए मिला है ,सँवार कर रखने के लिए नहीं -लुकीटस

ज़िन्दगी एक बाज़ी है। हार-जीत तो हमारे हाथ नहीं ,लेकिन बाज़ी खेलना तो हमारे हाथ है -ज़मीटेलर

जीवन एक कहानी की तरह है। ज़िन्दगी की कहानी कितनी लम्बी है ,यह महत्वपूर्ण नहीं है ,महत्वपूर्ण यह है कि  ज़िन्दगी कितनी अच्छी है -सेनेका

एक घंटे की सार्थक ज़िन्दगी ,युगों बेकार जीने से कहीं ज्यादा बेहतर है -वाल्टर स्कॉट

ज़िन्दगी एक चलती-फिरती छाया है -शेक्सपियर

ज़िन्दगी को उम्र से नहीं ,कर्म से नापना चाहिए -शेरिडन

तीन इंच की जीभ छः  फुट के आदमी को मार डालती है -सुभाषित

जीवन सवाल है और मृत्यु इसका उत्तर है -प्रसाद

Hindi Hindustani

जीवन और कुछ नहीं केवल मृत्यु को कुछ समय के लिए टालना है -शापेनहार

Hindi Hindustani
Inspirational motivational quotes in hindi 7

जीवन का एक ही विधान है -जवानी संघर्ष है और बुढ़ापा पश्चाताप -डिजरायली

महापुरुषों के जीवन से अपरिचित रहना आजीवन बाल्यावस्था में रहने जैसा है -प्लूटार्क

कोई तलवार इतना भयानक घाव नहीं करती, जितना जितना एक जीभ -सिडनी

जीवन का महत्त्व तब समझ में आता है ,जब उसका अपने आप से युद्ध होता है -ब्राउनिंग

जब तक मनुष्य प्रसन्नता से मरने के लिए तैयार नहीं होता ,तब तक जीवन का सच्चा आनंद प्राप्त नहीं कर सकता -सेनेका

जीभ और कैची का एक ही काम है -काटना     -सुभाषित

कैची का इस्तेमाल लापरवाही से करने पर कपड़ा गलत कट  सकता है और जीभ का लापरवाही से इस्तेमाल करने से सम्बन्ध कट सकते है -सुभाषित

व्यर्थ जीवन शीघ्र प्राप्त मृत्यु  -गेटे

मनुष्य जन्म से नहीं कर्म से शूद्र या ब्राह्मण होता है  -महात्मा बुद्ध

जवानी जोश है ,बल है ,साहस है ,दया है ,आत्म-विश्वास है ,गौरव है  …. सब कुछ है, जो जीवन को पवित्र,उज्ज्वल और पूर्ण बना देता है -प्रेमचंद

जैसे बुढ़ापे में बुद्धिमता होती है ,वैसे ही जवानी में अविवेक रहता है -सिसरो

You Might Also Like...

No Comments

    Leave a Reply

    error: Content is protected !!
    error: Alert: Content is protected !!