quotes

inspiration-motivational qoute in hindi

April 14, 2022
Spread the love

inspiration-motivational qoute

Hindi Hindustani

विचारों के मोती

मनुष्य  की महानता नापने का पैमाना धन नहीं ,उसका चरित्र होता है.

जिसने खुद को जीत लिया हो , उसे फिर कोई नही हरा सकता।

घृणा का कद दुगना करना है तो और घृणा करो ,और यदि घृणा का कद छोटा करना है तो प्रेम करो।

जीभ कटाने पर  दांतों को और कष्ट आने पर  भाग्य को दोष देना स्वयं की गलती को छिपाना है 

अगर कोई आपके सामने आपकी तारीफ करे ,तो आपको उससे सावधान  हो जाना चाहिए 

 चापलूसी का ज़हरीला प्याला आपको तब तक नुकसान नहीं पँहुचा सकता जब तक कि  आपके कान उसे अमृत समझ कर ना पी जाये 

Hindi Hindustani

जीवन की पाठशाला में वही उत्तीर्ण होकर निकालता है जिसने दूसरों की नक़ल से नहीं ,बल्कि खुद की बुद्धि से जीवन के सवालों को हल किया हो। 

मानव का दानव होना मानव की हार  है ,मानव का मानव बने रहना मानव की जीत है ,मानव का महामानव होना मानव का चमत्कार है। 

वह अज्ञानी है जो यह नहीं जनता कि ईश्वर ने उसे बल के साथ -साथ बुद्धि भी दी है।  

फिल्मी   नायक  जीते   जी  लोकप्रिय   होते  है,और   लोक   नायक  मरने  के  बाद  भी  लोकप्रिय   रहते  है।  

 झुकती   है  दुनिया  झुकाने   वाला   चाहिए   – महापुरुष  का  जीवन  इसका  उदाहरण  है।  

वह   सदैव   दरिद्र   रहेगा  जिसे  ईश्वर   प्रदत्त बल   और  बुद्धि  का प्रयोग   करना नहीं आता है।  

Hindi Hindustani

आलस्य के रोगी के लिए न कोई डॉक्टर है ,ना कोई दवाई 

सत् विचारों के बीज में ही सत्  चरित्र का वृक्ष छिपा होता है। 

सुख और परमात्मा बाहर  ढूढने से नहीं मिलेंगे ,इन्हे अपने भीतर ही ढूंढना होगा। 

जो बात शब्दकोश के बहुत सारे शब्द मिलकर भी नहीं कह सकते ,वह बात मौन  एक शब्द का इस्तेमाल किये बिना कह जाता है 

लोग लोहे के नाम से नहीं ,तलवार के नाम से डरते है ,और तलवार बनने के लिए आग और हथौड़े की मार से होकर गुजरना पड़ता है। 

क्रोध,विरोध ,घृणा  और हिंसा जैसे राक्षसों को केवल क्षमा ,अनुरोध ,प्रेम,और अहिंसा जैसे वीर ही पराजित कर सकते  है. 

No Comments

    Leave a Reply

    error: Content is protected !!
    error: Alert: Content is protected !!