inspiration-motivational poems in hindi

inspiration-motivational poems in hindi
inspiration-motivational poems in hindi
कुछ पाने की हो आस
कुछ अरमां हो ख़ास
कोशिश करे बार -बार
बार-बार ,हर बार
चाहे समंदर पड़े लांघना
हिम्मत मत हारना
चाहे पहाड़ों को पड़े छेदना
मगर घुटने मत टेकना
मुट्ठी में आसमान हो
बाजुओं में जान हो
कोशिश करो तब तक
जब तक पैरों न जहान हो
कर सकते हो तुम ऐसा
क्योंकि तुम महान हो
पत्थर को पिघलाना होगा
जन्म लेने भर से ही
नहीं होता कोई महान
यू ही नहीं होता
किताबों में यशोगान
खून को पसीना बना कर
बहाना होगा
अपने भीतर की गरमी से
पत्थर को पिघलाना होगा
चाहते हो मंज़िल को पाना
तो हौसलों से
मुश्किलों को हराना होगा
हम तो दरिया है ,अपना हुनर जानते है
हम जहां से जाएंगे ,रास्ता हो जायेगा
हमें मंज़िलों की परवाह नहीं
जहां रुकेंगे वही मुकाम हो जायेगा

हालत के कदमों पर कलंदर नहीं गिरता
जहां रुकेंगे वही मुकाम हो जायेगा

हालत के कदमों पर कलंदर नहीं गिरता
टूटे भी तो तारा ज़मीं पर नहीं गिरता
गिरते है समंदर में बड़े शौक से दरिया में
लेकिन किसी दरिया में समंदर नहीं गिरता
सब कुछ मिल सकता है
सच्ची गर चाह हो
मान लो हारना गुनाह हो
जिद की धूप में
ना आराम की पनाह लो
ना मुश्किलों की थाह लो
चुभे चाहे जितने काँटे
होंठों पे ना आह हो
दिन हो या रात हो
सुबह हो या शाम हो
लक्ष्य पर ही आँख हो
धूप हो या छाँव हो
पैरोँ में छाले हो या घाव हो
चलना हमारा काम हो
फूलों की नहीं ,
पसीने की सुगंध लो
ना रुकूँगा ,ना थमूँगा
ऐसी कोई सौगन्ध लो
रेत पर नहीं
पत्थरों पर नाम हो
सब कुछ मिल सकता है
सच्ची गर चाह हो









No Comments