
inspiration- motivational quotes
प्रेरक कथन
महापुरुषों की मुखवाणी से निसृत प्रेरक कथन जीवन की दिशा बदल देती है
इसका मूल्य है -दो मिनट का परित्याग
और त्याग सदैव प्रतिफल देता है
दो मिनट का समय देकर अवश्य पढ़े महापुरुषों के प्रेरक कथन –

होश पर जोश ज़रुरत से ज्यादा हावी होने मनुष्य पर वह बात सोचता है ,जो बात नहीं सोचनी चाहिए और वह कार्य करता है,जो नहीं करना चाहिए ।
मेहनत मत करो ,परिश्रम करो क्योकि मेहनत में केवल शारीरिक बल का प्रयोग होता है और परिश्रम में बुद्धि -विवेक भी शामिल हो जाते है।
हम में से अधिकांश बाहरी अनेक बातों को तो जानते है ,तथा और भी ज्यादा जानने की कोशिश में लगे रहते है,किन्तु स्वयं को ना कभी जाना और ना कभी जानने की कोशिश करते है।
,Inspirational motivational quotes in hindi
स्वार्थ हावी होने पर मनुष्य का ह्रदय चट्टान की तरह शुष्क और निष्ठुर हो जाता है.
इतिहास हार कर बैठ जाने वालों से नहीं ,असफल हो जाने के बाद फिर प्रयत्न करने वालो से बनता है।
निर्जीव तो निराश और निष्ठुर होता ही है। भाव संवेदना खत्म होने पर मनुष्य भी निर्जीव हो जाता है।
प्रतिशोध की भावना अपने आप को मलिन ,दूषित और दुराचारी बना देती है।
धनवान बनो , विवेकवान बनो ,परिश्रमी बनो और महान बनो क्योकि ऐसा बनकर आप अपने साथ-साथ दूसरों का भी भला कर सकोगे। अच्छा करने करने के लिए पहले स्वयं को अच्छा बनना और अच्छा करना पड़ेगा
कार्यों का मूल विचार है। मस्तिष्क मे जिस प्रकार के विचार घूमते है, उसी प्रकार के कार्य होने लगते है।
दूसरों को आगे बढ़ाकर खुद भी आगे बड़ो-तब ही सच होगा
सबका साथ,सबका विकास का नारा
समर्थता , कुशलता , सम्पन्ता से ऊपर ऊठकर एक शक्ति है , भाव संवेदना अर्थात ह्रदय की पवित्रता।
दुनिया में दो ही चीजें मुफ़्त में मिल सकती है -पहला धोखा और दूसरी -सलाह।
चिंता मुक्त होने का सबसे सरल उपाय है -दृष्टिकोण में परिवर्तन। दृष्टिकोण में परिवर्तन में होते ही आशा की किरण नज़र आने लगेगी ।
बुराई का स्वरुप बाहर से जितना सुंदर और आकर्षक होता है ,उतना ही भीतर से कुरूप ,कुत्सित और घिनौना होता है. बुराई के चक्रव्यूह में घुसना जितना आसान है उससे बाहर निकलना उतना ही मुश्किल
जिन लोगों की आँख का पानी मर गया ,वें मुर्दा है .कठपुतलियों की तरह उसमे सिर्फ नुमाइशी ज़िन्दगी होती है .
लोभ से बुद्धि नष्ट होती है ,बुद्धि नष्ट होने से लज्जा नष्ट होती है ,लज्जा नष्ट होने से धर्म नष्ट होता है और धर्म नष्ट होने से सारा धन और सुख नष्ट हो जाता है
Inspirational motivational quotes in hindi







No Comments