वाक्य विश्लेषण
वाक्य के दो भेद होते है –
1. अर्थ के आधार पर 2. रचना के आधार पर
अर्थ के आधार पर 8 भेद होते है –
1. विधान वाचक 2. निषेधवाचक 3. प्रश्नवाचक 4. विस्मयादि वाचक
5. आज्ञा वाचक 6. इच्छा वाचक 7. संकेत वाचक 8. संदेह वाचक
कर्ता और क्रिया के आधार पर वाक्य के दो भेद होते है –
1. उद्देश्य 2. विधेय
जिसके बारे में बात की जाए उसे उद्देश्य तथा उसके बारे में जो बात की जाये, उसे विधेय कहते है।
रचना के आधार पर वाक्य भेद –
सरल वाक्य – जिन वाक्यों में एक ही कर्ता और एक ही क्रिया हो, सरल वाक्य कहलातें है।
उदाहरण – राम पढ़ता है।
संयुक्त वाक्य – जब दो या अधिक सरल वाक्य किसी समानाधिकरण समुच्चय बोधक यथा-पर, किन्तु, और, या, आदि से जुड़े हो संयुक्त वाक्य कहलाते है।
उदाहरण – राम पढ़ता है और सीता खेलती है।
मिश्रित वाक्य – जिन वाक्यों में एक प्रधान और शेष आश्रित उपवाक्य हो, मिश्रित वाक्य कहलाते है।
उदाहरण – जब राम पढ़ रहा था, तब सीता खेल रही थी।
प्र.1 निम्नलिखित वाक्य से उद्देश्य ;पद्ध विधेय ;पपद्ध कर्ता ;पपपद्ध कर्ता पूरक ;पअद्ध कर्म ;अद्ध कर्म पूरक ;अपद्ध क्रिया ;अपपद्ध क्रिया पूरक छांटकर लिखिए-
वीर हनुमान ने स्वर्णमयी को जला दिया।
उ. ;पद्ध उद्देश्य – वीर हनुमान ;पपद्ध विधेय – स्वर्णमयी लंका को जला दिया
;पपपद्ध कर्ता – हनुमान ;पअद्ध कर्ता पूरक/विस्तार – वीर
;अद्ध कर्म – लंका ;अपद्ध कर्म पूरक/विस्तार – स्वर्णमयी
;अपपद्ध क्रिया – जला दिया ;अपपपद्ध क्रिया पूरक – –
प्र.2 निम्न लिखित वाक्य में से प्रधान उपवाक्य, अश्रित उपवाक्य, आश्रित उपवाक्य का भेद एवं वाक्य भेद छांटकर लिखिए-
जिसने समुद्र में डुबकी लगाई, उसने रत्न प्राप्त किये।
उ. ;पद्ध प्रधान उपवाक्य – उसने रतन प्राप्त किये
;पपद्ध अश्रित उपवाक्य – जिसने समुद्र में डुबकी लगाई।
;पपपद्ध अश्रित उपवाक्य का भेद – विशेषण आश्रित उपवाक्य
;पअद्ध वाक्य भेद – मिश्रित वाक्य
प्र.3 निम्नलिखित वाक्यों को निर्देशानुसार परिवर्तित कीजिए-
;पद्ध शाम हुई
;पपद्ध मजदूर चले गये
उ. (सरल वाक्य में) शाम होते ही मजदूर चले गये।
(संयुक्त वाक्य मंे) शाम हुई और मजदूर चले गये।
(मिश्रित वाक्य में) जैसे ही शाम हुई, मजदूर चले गये।
निम्नलिखित वाक्य से उद्देश्य/विधेय/कर्ता/कर्ता पूरक/कर्म/कर्म पूरक/क्रिया पूरक एवं वाक्य छांट कर लिखिए।
प्र.4 तेजस्वी चाणक्य ने वीर चन्द्रगुप्त के मगध का सम्राट बना दिया।
उ. उद्देश्य – तेजस्वी चाणक्य ने
विधेय – वीर चन्द्रगुप्त को मगध का सम्राट बना दिया
कर्ता – चाणक्य
कर्ता पूरक – तेजस्वी
कर्म – चन्द्रगुप्त
कर्मपूरक – वीर
क्रिया – बना दिया
क्रिया पूरक – सम्राट
वाक्य भेद – सरल/साधारण वाक्य
निम्न लिखित वाक्य से वाक्य भेद/प्रधान उपवाक्य/आश्रित उपवाक्य का भेद छांटकर लिखिए-
प्र.5 मैंने एक व्यक्ति को देखा, जो बहुत बीमार था।
उ. वाक्य भेद – मिश्रित वाक्य
प्रधान उपवाक्य – मैने एक व्यक्ति को देखा
अश्रित उपवाक्य – जो बहुत बीमार था
आश्रित उपवाक्य का भेद – विशेषण आश्रित उपवाक्य।
निम्नलिखित से वाक्य वाक्य भेद/प्रदान उपवाक्य/वाक्य भेद छोडकर लिखिए
प्र.6 हमारे साथी कल यहाँ से जायेगें और आगरा पहुँच कर ताजमहल देखेंगे।
उ. वाक्य भेद – संयुक्त वाक्य
प्रधान उपवाक्य – हमारे साथी कल यहाँ से जाऐंगे।
समानाधिकरण उपवाक्य – आगरा पहुँचकर ताजमहल देखेंगे।
प्र.7 दिये गये वाक्यों में वाक्य भेद, प्रधान उपवाक्य, समानाधिकरण उपवाक्य एवं संयोजक छाँटकर लिखिए।
आज बारिश हो रही है इसलिए मैं विद्यालय नहीं जाँऊगा।
उ. वाक्य भेद – संयुक्त वाक्य
प्रधान उपवाक्य – आज बारिश हो रही है।
समानाधिकरण उपवाक्य – मैं विद्यालय नहीं जाऊँगा।
संयोजक – इसलिए
प्र.8 निम्न वाक्य को क्रमशः (1) सरल (2) संयुक्त (3) मिश्रित वाक्य में बदलिए-
(अ) मैं यहां आया (ब) मैं पढ़ाने लगा।
उ. (1) सरल वाक्य – मैं यहां आते ही पढ़ाने लगा।
(2) संयुक्त वाक्य – मैं यहां आया और पढ़ाने लगा।
(3) मिश्रित वाक्य – जैसे ही मैं यहाँ आया, पढाने लगा।
प्र.9 जैसे ही रात हुई आकाश मे तारों का मेला लग गया।
उक्त वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलिए
उ. रात हुई और आकाश में तारों का मेला लग गया।
प्र.10 रचना की दृष्टि से वाक्य भेद बतलाइए –
उ. (1) मै जानता हूँ कि वह तुम्हारा भाई है। (मिश्रित वाक्य)
(2) मै पढ़ रहा हूँ और वह सो रहा है। (संयुक्त वाक्य)
(3) मोहन खेल रहा है। (साधारण वाक्य)
प्र.11 निम्नलिखित में से प्रधान उपवाक्य, आश्रित वाक्य, आश्रित वाक्य का भेद एवं रचना की दृष्टि से वाक्य भेद बतलाइये-
जिसने समुद्र में डुबकी लगाई, उसने रत्न प्राप्त किये।
उ. (1) प्रधान उपवाक्य – उसने रत्न प्राप्त किये।
(2) आश्रित उपवाक्य – जिसने रत्न प्राप्त किये।
(3) आश्रित उपवाक्य का भेद – विशेषण आश्रित उपवाक्य
(4) वाक्य भेद – मिश्रित वाक्य भेद
प्र.12 हम लोग तैरने के लिए नदी पर गये
उ. हम लोग नदी पर गये क्योंकि हमें तैरना था।
निम्न सरल वाक्य को संयुक्त वाक्य में बदलिये-
प्र.13 मां ने बच्चे का नहलाकर स्कूल भेजा
उ. मां ने बच्चे का नहलाया और स्कूल भेजा।
Previous Post
युग्म शब्द,yugma shabd
Next Post


No Comments