तत्सम-तद्भव
तत्सम:
तत्सम शब्द संस्कृत भाषा के दो शब्दों, तत् ़ सम् से मिलकर बना है।जिसका मतलब होता है ज्यो का त्यों अर्थात संस्कृत के समान। जिसे हम संस्कृत से बिना कोई बदलाव करे उपयोग में लाते है ,जिनकी ध्वनि में कोई परिवर्तन नहीं होता। इनका उच्चारण कठिन होता है द्य कोंकणी, मराठी, गुजराती, पंजाबी, तेलुगू, कन्नड,हिंदी आदि काफी शब्द संस्कृत से लिए है।
जैसे: अग्नि, वायु,नेता, माता, अहंकार, नवीन, सुन्दर, सहसा, नित्य, अकस्मात् आदि।
तद्भव:
तद्भव का शाब्दिक अर्थ है “उससे बने” संस्कृत भाषा में परिवर्तन होने कारण पाली, प्रकृत ,अपभ्रंश भाषाओं से गुजरी हिंदी में रूप परिवर्तन हुआ। तत्सम का परिवर्तित या आसान रूप है। इसमें उच्चारण सरल हो जाता है। जैसे
हरिद्रा से हल्दी
मुख से मुँह
ग्राम से गाँव
दुग्ध से दूध आदि।
तत्सम शब्द तद्भव शब्द तत्सम शब्द तद्भव शब्द
अग्नि आग कर्ण कान
रात्रि रात अन्ध अँधा
अश्रु आँसू निद्रा नींद
अर्द्ध आधा धैर्य धीरज
जिह्वा जीभ तिक्त तीता
आश्रय आसरा ज्येष्ठ जेठ
सुभाग सुहाग शुष्क सुखा
दधि दही दुग्ध दूध
पद पैर श्रावण सावन
अज्ञान अजान तैल तेल
घृत घी अंगरक्षक अंगरखा
वट बड़ क्षार खार
पीत पीला भाद्र भादो
आश्विन आसिन अक्षि आँख
शय्या सेज उलूक उल्लू
अद्य आज परखः परसों
धान्य धान ओष्ठ ओठ
दन्त दांत उष्ट्र ऊँट
इक्षु ईंख, ऊंख पौष पूस
कुपुत्र कपूत पौत्र पोता
चन्द्र चाँद सूर्य सूरज
चंचु चोंच घटिका घडी
कपाट किवाड़ आश्रय आसरा
श्वसुर ससुर अशीति अस्सी
कार्तिक कातिक प्रहरी पहरुआ
कुष्ठ कोढ़ गर्भिणी गाभिनी
स्तन थन स्वर्णकार सुनार
दण्ड डंडा झटिति झट
ज्येष्ठ जेठ गदर्भ गधा, गदहा
हस्त हाथ कूप कुआँ
फाल्गुन फागुन वानर बन्दर
स्वजन सज्जन त्वरित तुरंत
मित्र मित मृत्यु मौत
अग्रहायण अगहन पौत्री पोती
नव्य नया पुराण पुराना
चित्रकार चितेरा काण कान
पश्चाताप पछतावा शिर सिर
श्रृंगार सिंगार सुभाग सुहाग
पत्र पत्ता बालुका बालू
राक्षस राछस व्याघ्र बाघ
भल्लूक भालू शृंगाल सियार
गंभीर गहरा सूची सुई
चर्मकार चमार लौहकार लोहार
कुम्भकार कुम्हार पिप्पल पीपल
शुष्क सूखा कर्पूर कपूर
आम्र आम स्वर्ण सोना
कंदुक गेंद कुब्ज कुबड़ा
श्वास सांस लौह लोहा
श्रेष्ठी सेठ प्रस्तर पत्थर
घोटक घोडा बधिर बहिर
पृष्ठ पीठ द्विगुणा दुगुना
नस्य नस द्वादश बारह
गर्जन गरज शत सौ
लक्ष लाख कोटि करोड़
श्यालक साला एकादश ग्यारह
काष्ठ काठ गर्जन गरज
सप्तशती ससई ग्रंथि गांठ
हास्य हँसी ताम्र ताम्बा
चतुष्पाद चौपाया कार्य काज
युवा जवान खट्वाट खाट
धर्म धरम कदम्ब कदम
इष्टिका ईंट चूर्ण चूरन
Previous Post
विशेषण और क्रिया विशेषण
Next Post


No Comments